पोषण सखी संघ ने बैठक में मुख्यमंत्री का जताया आभार

Mar 02, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू और संरक्षक विजय कुमार दास ने पोषण सखी के मुद्दे को विधानसभा में लाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक में सैकड़ों पोषण सखी शामिल हुए और सरकार की पहल पर खुशी जताई।

पोषण सखी संघ ने बैठक में मुख्यमंत्री का जताया आभार

दुमका। प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ जिला दुमका की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए श्री दास ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा बजट सत्र 2026 में पोषण सखी का मुद्दा विधानसभा में लाया है जो खुशी का विषय हैं। पोषण सखी संघ के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक बसंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि झारखंड सरकार पोषण सखी का चिंता करती है। इसलिए झारखंड सरकार के प्रति हम लोग बहुत खुश है और आभार प्रकट करते हैं।

जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष सुनीता मुर्मू, प्रखंड सचिव किरण हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष अमृता सिंह ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में सैकड़ो की संख्या में पोषण सखी शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।