Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsJharkhand Celebrates 25 Years with Youth Football Matches and Cultural Events
झारखंड राज्य के 25वीं वर्षगांठ पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

झारखंड राज्य के 25वीं वर्षगांठ पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

संक्षेप: झारखंड राज्य के 25 वां वर्ष पूरा होने पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। फुटबॉल मैच का आयोजन चंपानगर पुलिस लाइन एवं गिद्धनी पहाड़ी के खिलाड़ियों के बीच हुआ, जिसमें चंपानगर पुलिस लाइन की टीम विजयी रही। प्रयास फाउंडेशन ने आगामी लीग मैच के लिए एक फुटबॉल टीम को गोद लेने की योजना बनाई है।

Sun, 16 Nov 2025 04:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका। झारखंड राज्य गठन के 25 वां वर्ष के पूरा होने के अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में उमंग का माहौल है जिसमें युवाओं ने खेलो, संस्कृति कार्यक्रमो के माध्यम से अपने उमंग को जीवंत करने का प्रयास किया है, युवा झारखंड के युवाओं ने खेल के माध्यम से विशेष कर फुटबॉल खेल जो झारखंडी युवाओं की दिल की धड़कन है का आगाज किया। रविवार को चंपानगर पुलिस लाइन एवं गिद्धनी पहाड़ी के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल मैच के आयोजन किया गया। कोदोगुहिया फुटबॉल मैदान में दोनों टीमों के बीच के खेल में चंपानगर पुलिस लाइन की टीम विजय घोषित हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसको प्रयास फाउंडेशन के डॉ. मधुर मोहनसिंह ने पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया। आने वाले समय में प्रयास फाउंडेशन के द्वारा एक फुटबॉल टीम को गोद लेकर लीग मैच करने की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर युवाओं में काफी उत्साह है दोनों टीमों के कप्तानों चंपानगर पुलिस लाइन के दीपक दास एवं गिद्धनी पहाड़ी के कप्तान नारायण हांसदा विशेष रूप से इस आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिसमें गिधनी पहाड़ी फुटबॉल टीम के सदस्य नारायण हांसदा, नरेश मरांडी, सोना लाल मरांडी, समीर बेसरा, करण हसदा, अविनाश, संजय सोरेन, राम किसकु, पीयूष मरांडी, संदीप मुर्मू , लखन बास्की, विश्व टुडू, एवं चंपानगर पुलिस लाइन टीम के सदस्य दीपक दास, विमल मुर्मू, बिट्टू सोरेन, अशोक सोरेन, अनूप मरांडी, बोनी हेंब्रम, एरिक सोरेन, प्रवीण मुर्मू ,राकेश सोरेन, मोती मुर्मू, मोहन मुर्मू, सीमन टुडू एवं बेनिसन किस्कू ने मैच को रोमांचक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं प्रयास फाउंडेशन द्वारा आगामी आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका देने की बात कही।