उपायुक्त ने रजत जयंती थीम पर आधारित 10 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त ने रजत जयंती थीम पर आधारित 10 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाउपायुक्त ने रजत जयंती थीम पर आधारित 10 प्रचार वाहन

दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के गठन के 25 गौरवशाली वर्ष के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत जयंती वर्ष को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दुमका जिला प्रशासन द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। मंगलवार को दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय परिसर से रजत जयंती थीम पर आधारित कुल 10 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी प्रचार वाहन जिले के 10 प्रखंडों में भ्रमण करते हुए सरकार की उपलब्धियों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जनउपयोगी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि 11 से 15 नवंबर तक दुमका जिले में रजत जयंती के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना, राज्य की प्रगति को साझा करना, सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उपायुक्त ने बताया कि 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दुमका के कन्वेंशन सेंटर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें झारखंड की लोक-संस्कृति, कला एवं परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। रवाना किए गए सभी प्रचार वाहनों के साथ सांस्कृतिक कला दल भी मौजूद रहेंगे। ये कला दल अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आम जनता को सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे जानकारी देंगे। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि रजत जयंती वर्ष न केवल राज्य के विकास की उपलब्धियों के उत्सव का अवसर है, बल्कि यह नागरिकों को विकास यात्रा में सहभागी बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। फोटो-11दुमका-203, कैप्सन- मंगलवार को 10 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


