Dumka News: मसालिया में 2 सितंबर से होगी प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता
Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि।मसालिया में 2 सितंबर से होगी प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगितामसालिया में 2 सितंबर से होगी प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिताम

Dumka News: प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 प्रतियोगिता का आयोजन 2 एवं 3 सितंबर को किया जाएगा। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, मसलिया द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार प्रतियोगिता के तहत यू-17 बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताएं 2 सितंबर को पलासी खेल मैदान तथा 3 सितंबर को 2 उच्च विद्यालय मसलिया में आयोजित होंगी। कार्यक्रम दोनों दिन सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विद्यालय की टीम के साथ समय पर उपस्थित हों। प्रतिभागियों के आवेदन पत्र 1 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रखंड संसाधन केंद्र, मसलिया में जमा करना अनिवार्य है।
निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को पात्रता प्रपत्र, अभिभावक की सहमति, आधार कार्ड, विद्यालय प्रधान का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा अंतिम वर्ष का अंकपत्र साथ लाना होगा।


