Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsJharkhand Assembly Highlights Trauma Center and Central University Plans in Dumka
शिकारीपाड़ा में ट्रामा सेंटर खोलने के लिए चिन्हित किया जा रहा हैं स्थल

शिकारीपाड़ा में ट्रामा सेंटर खोलने के लिए चिन्हित किया जा रहा हैं स्थल

संक्षेप:

-विधायक आलोक सोरेन ने सदन में दुमका में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना करने व शिकारीपाड़ा में ट्रॉमा सेंटर खोलने का उठाया था मुद्दा शिकारीपाड़ा में ट्

Dec 12, 2025 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा में जन-आकांक्षाओं के अनुरूप दुमका की दो महत्वपूर्ण योजना को प्रमुखता से विधानसभा में उठाए जाने पर शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर खोलने के लिए चिन्हित की जा रही है। शिकारीपाड़ा विधानसभा के विधायक आलोक सोरेन ने झारखंड विधानसभा रांची में दो महत्वपूर्ण योजना दुमका में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना एवं शिकारीपाड़ा में ट्रॉमा सेंटर खोलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उक्त संबंध में विधायक आलोक सोरेन ने बताया कि शिकारीपाड़ा में ट्रामा सेंटर खोलने की मुद्दा को सरकार ने स्वीकार कर ली है एवं शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर खोलने की अनुमति मिल गई है जो दुमका जिले में सबसे पहली उपलब्धि होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुमका के युवाओं की यहां लंबे समय से सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग जा रही है, ताकि उच्च शिक्षा के लिए उन्हें रांची या अन्य राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़े। दुमका और संपूर्ण संताल परगना के छात्रों के लिए यह विश्वविद्यालय एक बड़ा शैक्षणिक केंद्र बन सकता है और शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बताया कि शिकारीपाड़ा में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना से सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। अभी गंभीर मामलों में मरीजों को रांची रेफर करना पड़ता है, जिससे कई बार मूल्यवान समय नष्ट होता है और मरीजों की जान पर जोखिम बढ़ जाता है। इन दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से शीघ्र निर्णय एवं ठोस कार्रवाई का अनुरोध की है ताकि दुमका के युवा और आम जनता को वास्तविक लाभ मिल सके। इसके लिए शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक आलोक सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया।