रिटायर कर्मी के घर से लाखों के जेवरात की चोरी
दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव में एक रिटायर कर्मी के घर से लाखों के जेवरात और सामान चुराए गए। चोरी की यह घटना शुक्रवार रात हुई। रिटायर कर्मी निर्मल मरांडी रांची गए थे और उनकी बहन ने घर का दौरा किया तो देखा कि सभी कीमती सामान गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुमका प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव स्थिति एक रिटायर कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी हो गई। चोरी की यह घटना शुक्रवार को देर रात की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर से करीब 5 लाख के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी हुई है। इस संबंध में रिटायर कर्मी की बहन संतोषिणी मरांडी ने मुफस्सिल थाना में चोरी की लिखित आवेदन दी है। बहन ग्रांट स्टेट मुहल्ले में रहती है। भाई निर्मल मरांडी 9 जनवरी को मेन गेट में ताला लगाकर रांची अपने बच्चों के पास चले गए थे।
घर की चाभी बहन को दे दी गई थी। बहन शनिवार को जब भाई के घर पहुंची तो देखा कि सीढ़ी का ग्रिल खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सारे कीमती सामान गायब हो गए थे। सभी कमरों की लाइटें जल रही थीं और अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे। सामान पूरे घर में बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी से कीमती कपड़े और गहने चोरी कर लिए। बताया कि चोर सोने की चेन, एक जोड़ा झुमका,तीन बालियां, तीन अंगूठी, एक जोड़ा चूड़ी, चांदी के पायल आदि ले गए। करीब पांच लाख का सामान चोरी हुआ है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


