ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाकांवरियों से भरी जीप पलटी, तीन जख्मी

कांवरियों से भरी जीप पलटी, तीन जख्मी

दुमका शहर के हदहदिया पुल के पास एक कांवरियों से भरी कमांडर जीप पलट गई। कमांडर जीप के पलटने से तीन कांवरिए गंभीर से जख्मी हो गए है,जबकि जीप में सवार 12 कांवरियों को आंशिक रूप से चोट लगी...

कांवरियों से भरी जीप पलटी, तीन जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 07 Sep 2018 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

दुमका शहर के हदहदिया पुल के पास एक कांवरियों से भरी कमांडर जीप पलट गई। कमांडर जीप के पलटने से तीन कांवरिए गंभीर से जख्मी हो गए है,जबकि जीप में सवार 12 कांवरियों को आंशिक रूप से चोट लगी है। यह घटना गुरुवार को देर रात में हुई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल कांवरियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल तीन कांवरियों को प्राथमिक उपचार कर शुक्रवार की सुबह बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर दिया गया है,जबकि आंशिक रूप से घायल कांवरियों को इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पारस सहानी, कैलाश सहानी और सिंघासन सहानी शामिल है। आंशिक रूप से घायल झघड़ूसहानी, सुस्ती देवी, सबुजा देवी, भोलाद सहानी, शिव सहानी, मरछिया देवी सहित अन्य कांवरियां शामिल है। घायलों के अनुसार चालक के अलावे 14 कांवरियों कमांडर जीप में सवार थे। दुर्घटना के संबंध में झघड़ू सहानी ने बताया कि सभी घायल बिहार राज्य के मोतीहारी जिला अंतर्गत बढ़दाहा गांव के रहने वाले हैं। सभी देवघर एवं बासुकीनाथ में पूजा अर्चना कर पश्चिम बंगाल के तारापीठ पूजा अर्चना करने गए थे। मां तारा की पूजा—अर्चना करने के बाद सभी वापस कमांडर जीप से दुमका होते हुए राजगीर जा रहे थे। दुमका आने के क्रम में चालक ने किसी स्थान पर वाहन रोककर शराब पीने लगा था। सड़क पर बने डिवाइडर पर अनियंत्रित होकर वाहन के आगे का पहिया चढ़ गया और वाहन पलट गई। नगर थाना पुलिस ने चालक और कमांडर जीप को अपने कब्जे में लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें