ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाजरमुंडी: महिलाएं समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से भी बनें सशक्त

जरमुंडी: महिलाएं समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से भी बनें सशक्त

जरमुंडी प्रखंड के सहारा पंचायत भवन में जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन उप निदेशक जनसम्पर्क शालिनी वर्मा की उपस्थिति में किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उप...

जरमुंडी: महिलाएं समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से भी बनें सशक्त
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 01 Nov 2018 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जरमुंडी प्रखंड के सहारा पंचायत भवन में जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन उप निदेशक जनसम्पर्क शालिनी वर्मा की उपस्थिति में किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उप निदेशक जनसम्पर्क शालिनी वर्मा ने कहा कि महिलायें सिर्फ स्वयं सहायता समूह से न जुड़ें,बल्कि इस समूह से जुड़कर आर्थिक उन्नति के दिशा में कार्य करें। समूह से जुड़कर आप आर्थिक रूप से सशक्त बनें,तभी समूह से जुड़ना सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कार्य किये जा रहे हैं। आपको जागरूक होने की जरूरत है। जागरूक बनें तथा अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने का कार्य करें। सरकार महिलाओं को सम्मान देने का कार्य कर रही है। आज से कुछ वर्ष पूर्व महिलाओं को शौच जाने के लिए अंधेरा का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन सरकार ने महिलाओं के दर्द को समझा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार का प्रोत्साहन राशि भी दे रही है, ताकि आप अपने घरों में शौचालय का निर्माण करें और उसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कई लोग इस अभियान के तहत शौचालय निर्माण तो कर रहे हैं लेकिन शौचालय के उपयोग को लेकर जागरुक नहींं है। शौचालय का उपयोग अवष्य करे तथा उसके साफ-सफाई का ध्यान रखे। जागरुकता अभियान में पीएम एवं सीएम के योजनाओं की दी गई जानकारी: उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, मातृत्व वंदना योजना, लक्ष्मी लाडली योजना, कन्यादान योजना आदि कई कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की एवं लोगों को इस योजना के तहत लाभ लेने को कहा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उप निदेशक जनसम्पर्क ने कहा कि आपकी हर समस्या दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि आपकी हर समस्या दूर हो सके। आपको भी जागरूक होना होगा।सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जरमुंडी प्रखण्ड के सहारा पंचायत भवन में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें