ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाजनता दरबार में नहीं आए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे

जनता दरबार में नहीं आए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे

सांसद निशिकांत दूबे के दिशा निर्देश पर स्थानीय प्रशासन की ओर से सरैयाहाट प्रखंड के धौनी गांव स्थित पंचायत भवन में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद प्रतिनिधि सीताराम पाठक ने कहा कि...

जनता दरबार में नहीं आए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 27 May 2018 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

सांसद निशिकांत दूबे के दिशा निर्देश पर स्थानीय प्रशासन की ओर से सरैयाहाट प्रखंड के धौनी गांव स्थित पंचायत भवन में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद प्रतिनिधि सीताराम पाठक ने कहा कि सरकार की ओर चलायी जा रही जनउपयोगी का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति को मिल रहा है या नहीं। वैसे लोगो को लाभ नहीं मिल रहा है तो स्थानीय प्रशासन के माध्यम से उसे लाभ पहुंचाना जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य है। जनता दरबार के दौरान धौनी गांव के राकेश कुमार पाठक ने माइक लेकर यह कहते हुए सांसद निशिकांत दूबे मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। कहा कि निशिकांत दूबे 9 बर्ष तक इस क्षेत्र के सांसद रहे, पर शूम्भेश्वरनाथ मंदिर का कोई विकास नहीं हुआ। वे पहले हमेशा मंदिर आते थे, वे अब मंदिर नहीं आते है। युवक के इस रवैये से सभी अचंभित है। जनता दरबार थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। कुछ देर बाद सामान्य स्थिति बनी रही। लोग उत्साहित होकर अपने अपने समस्याओ को सुना रहे थे। उनसबको यह लग रहा था कि अबकी बार उसे सरकारी लाभ जरूर मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें