आसनजोर पंचायत भवन में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

जामा, प्रतिनिधि। आसनजोर पंचायत भवन में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याआसनजोर पंचायत भवन में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

आसनजोर पंचायत भवन में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के आसनजोर पंचायत भवन में शनिवार को जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बैठक के दौरान मंईया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण लोगों को दैनिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, सचिव गौतम दर्वे, उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा, बोदीलाल मरांडी, मिट्ठू झा, विशु टुडु सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक के प्रयासों की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा। बैठक का माहौल सकारात्मक रहा और लोगों ने विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।फोटो-18दुमका-205, कैप्सन-जामा के आसनजोर पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विधायक डॉ लुईस मरांडी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।