नेपाल के आदिवासियों को हूल दिवस पदयात्रा का निमंत्रण

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। नेपाल के आदिवासियों को हूल दिवस पदयात्रा का निमंत्रणनेपाल के आदिवासियों को हूल दिवस पदयात्रा का निमंत्रणनेपाल के आदिवासियों को हूल द

नेपाल के आदिवासियों को हूल दिवस पदयात्रा का निमंत्रण

नेपाल के आदिवासियों को हूल दिवस पदयात्रा का निमंत्रण दुमका, प्रतिनिधि।गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी के सदस्य डा. ए.एम. सौरेन, डॉ. जी. हांसदा, आर.सी.एल. मराडी, शिवानंद सोरेन और स्टीफन टुडू ने नेपाल का दौरा किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य नेपाल के संताल आदिवासी भाइयों को हूल दिवस के अवसर पर दुमका से भोगनाडीह तक आयोजित होने वाली पदयात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण देना था। नेपाल संताल आदिवासी उत्थान संघ द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में हूल बैसी के सदस्यों का पारंपरिक वेशभूषा एवं गीत-संगीत से स्वागत किया गया। समारोह में नेपाल के विभिन्न संताल आदिवासी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों आदिवासी युवक-युवतियां उपस्थित थीं।कार्यक्रम

में प्रसिद्ध संताली गायक स्टीफन टुडू ने अपने गीत से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। हूल बैसी के सदस्यों का जगदम्बा मुर्मू जड़ी बूटी चिकित्सा केन्द्र, आमतोला में भी भव्य स्वागत किया गया। सभी स्थानों पर लोगों ने हूल दिवस के अवसर पर दुमका से भोगनाडीह तक पदयात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया।फोटो संख्या-33-नेपाल में गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी का स्वागत करते सदस्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।