
बीडीओ ने किया विशेष गहन पुनरिक्षण कार्य का निरीक्षण
रानेश्वर, प्रतिनिधि।बीडीओ ने किया विशेष गहन पुनरिक्षण कार्य का निरीक्षण बीडीओ ने किया विशेष गहन पुनरिक्षण कार्य का निरीक्षण बीडीओ ने किया विशेष गहन पु
रानेश्वर, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार रानेश्वर के विभिन्न बूथों में इन दिनों विशेष गहन पुनरिक्षण ( एसआईआर ) किया जा रहा है। शुक्रवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा धानभाषा पंचायत के बूथ संख्या 182 एवं 184 में की जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआई आर ) मैपिंग कार्य की समीक्षा किया गया। मतदान केंद्र संख्या 182 के 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 67 प्रतिशत मतदाताओं का मैपिंग कार्य किया गया है। सबंधित बूथ के बीएलओ के द्वारा बीडीओ को जानकारी दी गई कि 50 से अधिक महिला का माता-पिता का नाम 2003 के मतदाता सूची में अंकित नहीं है।
अन्य मतदान केंद्र में होने की खोज संबंधित ऐप से की जा रही है। जबकि 184 मतदान केंद्र के 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 63 प्रतिशत विशेष पुनरिक्षण मैपिंग कार्य किया जा रहा है। बीएलओ के द्वारा बताया गया कि अधिकांश मतदाता यहां मौजूद नहीं है। बताया कि सूची बनाकर ऐप के माध्यम से मतदाता को खोजा जाएगा। अब तक प्रखंड में 82.5 प्रतिशत मैपिंग कार्य सम्पन्न हो चुका है। इस दौरान बीडीओ ने लाटूलिया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। फोटो संख्या-16-बूथ का निरीक्षण करते बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




