पाकुड़ मंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी की दुमका के पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका में 70 वर्षीय विचाराधीन बंदी अब्दुल मतीन की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण शव अस्पताल के कैदी वार्ड में रखा गया है। बंदी के परिजन प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

पाकुड़ मंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी की दुमका के पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

दुमका, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिला के मंडल कारा के एक 70 वर्षीय विचाराधीन बंदी की दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शनिवार को दोपहर में ही हुई है। दूसरे दिन भी बंदी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। 30 घंटे से अधिक समय तक शव अस्पताल के कैदी वार्ड में रखे हुए है। मौत की खबर सुनने के बाद बंदी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है,पर कारा प्रशासन की लापरवाही के कारण रविवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार विचाराधीन बंदी अब्दुल मतीन पश्चिम बंगाल के फरक्का का रहने वाला था। वह हत्या के एक मामले में पाकुड़ जिला के मंडल कारा में बंद था। उसे अभी सजा नहीं हुई थी।

बंदी की तबीयत बिगड़ना

शनिवार को अचानक विचाराधीन बंदी अब्दुल मतीन की तबीयत खराब हो गई। मंडल कारा प्रशासन ने बंदी को इलाज के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया। पीजेएमसीएच के कैदी वार्ड में विचाराधीन बंदी को इलाज के लिए रखा गया। कुछ ही देर के बाद बंदी की मौत हो गई। अब शव का पोस्टमार्टम कराना है। इसके लिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी जरुरी है। कारा प्रशासन ने रविवार को दुमका उपायुक्त के नाम एक चिट्ठी भेजा और अनुरोध किया कि मजिस्ट्रेट की तैनाती में शव का पोस्टमार्टम करवा दिया जाए। कागजी प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी नहीं हो पाई। शाम 5 बजे के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं करने का प्रावधान है। विशेष आदेश के बाद ही शाम के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाता है।

शव से दुर्गंध और प्रशासन की कार्रवाई

इधर,गर्मी की वजह से शव से दुर्गंध आना शुरू हो गया है। कैदी वार्ड में करीब 7 बंदी इलाजरत है। बंदी के साथ-साथ जिला पुलिस बल के जवान भी है। शव से दुर्गंध आने से इलाजरत बंदी के साथ-साथ पुलिस जवान की भी परेशानी बढ़ गई है। इधर,मंडल कारा के जेलर दिलीप कुमार ने बताया कि दुमका के उपायुक्त को चिट्ठी भेज दिया गया है। आदेश जारी होने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सा विचाराधीन बंदी दुमका के अस्पताल में मृत पाया गया?
विचाराधीन बंदी अब्दुल मतीन 70 वर्षीय था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।