जनगणना-2027 को लेकर जरमुंडी में जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक
जरमुंडी, प्रतिनिधि।जनगणना-2027 को लेकर जरमुंडी में जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकजनगणना-2027 को लेकर जरमुंडी में जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर

जरमुंडी, प्रतिनिधि।भारत की आगामी जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जरमुंडी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी कुंदन भगत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अधिकृत पहचान पत्र एवं हस्ताक्षरयुक्त प्राधिकृत दस्तावेज के साथ घर-घर जाकर जनगणना से संबंधित 34 बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करेंगे। आमजनों से सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई। बैठक के दौरान सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-जनगणना) की भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित एक जनप्रतिनिधि का लाइव स्व-जनगणना कराकर प्रदर्शन किया गया।
जिससे पूरी प्रक्रिया को सरलता से समझाया जा सके। बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अपने गांव, टोला एवं मोहल्लों में लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करें तथा केवल अधिकृत प्रगणकों को ही पहचान पत्र सत्यापन के बाद जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


