ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने हत्या करने का किया प्रयास

दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने हत्या करने का किया प्रयास

दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने हत्या करने का किया प्रयास दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने हत्या करने का किया...

दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने हत्या करने का किया प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 25 Sep 2020 03:37 AM
ऐप पर पढ़ें

दहेज के लिए विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर केरोसिन उड़ेलकर जलाने का प्रयास किया। यह घटना जामा क्षेत्र के तपसी गांव में 21 सितम्बर को हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता शांति देवी ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर बलराम पंडित, सास अनिता देवी और पति उत्तम पंडित पर अक्सर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते है।

21 सितंबर की रात को ससुर, सास और पति ने केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आकर महिला की जान बचायी। इससे पूर्व पीड़िता के गर्भवती होने की सूचना पर उक्त तीनों आरोपियों ने जबरन पीड़िता को गर्भपात कराने के लिए दवाई खिलाया दिया था और जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता के पिता दुली पंडित की मौत के बाद पति उत्तम पंडित ने उसे मायके ले जाकर छोड़ दिया। 10 माह के बाद सामाजिक बैठक होने के बाद उत्तम ने अपनी पत्नी को मायके से विदा कर घर लाया। दो माह ठीक रहने पर फिर से उसके साथ मारपीट किए जाने लगा। पुनः उसके भाइयों ने पंचायती कर 10 हज़ार रुपये मायके पक्ष वालों ने दिया,लेकिन मामला कुछ दिनों के बाद फिर बिगड़ गया और पीड़िता को केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया गया। अन्ततः सामाजिक बंधनों से निकल मामला थाना पहुंचा। जामा थाना द्वारा कांड संख्या 150/20 के तहत भादवि की धारा 498ए, 307, 34 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपी ससुर बलराम पंडित और पति उत्तम पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें