Dumka News: डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के महाधिवेशन को लेकर बैठक तैयारी समिति गठित
Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के महाधिवेशन को लेकर बैठक तैयारी समिति गठितडेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के महाधिवेशन को लेकर बैठक तैयारी समिति

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।शुभेंदु चक्रवर्ती की अध्यक्षता में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में दुमका जिला डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के 30 अगस्त को सीटी गार्डन, एलआईसी कॉलोनी दुमका में होने वाले पांचवें महाधिवेशन को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया और तैयारी समिति का गठन किया गया। इस महाधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा, रांची के चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह, झारखंड टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन धनबाद के महासचिव द्वारिका प्रसाद तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन, सचिव राजेश कुमार भारती, प्रदेश कार्यकारी सदस्य मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में दुमका सांसद नलिन सोरेन उपस्थित होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से दिलीप राउत, अनिमेष साह, बिरेंद्र साह, उत्तम मंडल, कमलेश साह, राजा भंडारी, गणेश जायसवाल, तपन मजूमदार, सुनील पंडित, सालिग्राम यादव, बापी दे, मनोज सिंह, सुनील सेन, मंटू साह, अमित सिंह, नंदकिशोर शर्मा, मुन्ना दत्ता, अरुण पंडित सहित एसोसिएशन के अनेक सदस्य मौजूद थे।फोटो संख्या-34-महाधिवेशन को लेकर आयोजित बैठक में विचार रखते अध्यक्ष शुभेंदु चक्रवर्ती।


