अवैध पेड़ कटाई पर वन विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

मसलिया अंचल में अवैध पेड़ कटाई का मामला सामने आया। हिंदुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। काटे गए पेड़ों को जब्त कर लिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने शेष पेड़ों की सुरक्षा की मांग की है। विभाग ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध पेड़ कटाई पर वन विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया अंचल क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बता दें कि अपने लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान ने 19 अप्रैल को पेज संख्या चार पर मसलिया में नहीं थम रही पेड़ों की कटाई शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काटे गए लकड़ी को जब्त कर लिया और सभी लकड़ियों दो ट्रैक्टर में लादकर वन परिसर ले गए। गौरतलब है कि वन क्षेत्र के पश्चिमी भाग स्थित कोरबोना गांव में सड़क किनारे लगे चार फलदार पेड़ों तीन कटहल एवं एक आम पेड़ को लकड़ी माफियाओं द्वारा काट दिया गया था।

इसके अलावा तालाब के मेढ़ पर स्थित चार अन्य पेड़ों को भी काटकर पहले ही उठा लिया गया था। कटाई के बाद पेड़ों को बड़े-बड़े लट्ठों एवं टुकड़ों में बांटकर आरा मील भेजने की तैयारी की जा रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि शेष बचे पेड़ों को भी काटकर सीमावर्ती क्षेत्र पालोजोरी (देवघर) के आरा मिलों में खपाने की योजना थी। मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त था और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर लकड़ी को जब्त कर लिया। विभाग द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा इस अवैध कटाई में संलिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखेगा, जिससे अवैध पेड़ कटाई पर रोक लग सके। कार्रवाई टीम में प्रभारी वन पाल बासुकीनाथ चतुर्वेदी,वन रक्षीअमिश कुमार साह,अनुराग कुमार, दुलाल टुडू आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।