इग्नू अध्ययन केंद्र में बढ़ाई गई नामांकन की तिथि
रानेश्वर, प्रतिनिधि। इग्नू अध्ययन केंद्र में बढ़ाई गई नामांकन की तिथिइग्नू अध्ययन केंद्र में बढ़ाई गई नामांकन की तिथिइग्नू अध्ययन केंद्र में बढ़ाई गई

रानेश्वर, प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर से प्राप्त सूचना के आधार पर मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 में जनवरी 2026 सत्र में नामांकन की तिथि 28 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च तक कर दी गई है। लिहाजा वैसे छात्र-छात्रा जो जनवरी सत्र में अब तक नामांकन नहीं ले पाए हैं। वह ऑनलाइन के माध्यम से इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 में नामांकन ले सकते हैं। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर के इग्नू अध्ययन केंद्र में पीजी पाठ्यक्रम में निम्न विषयों में नामांकन की व्यवस्था है जैसे एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र लोक प्रशासन, ग्रामीण विकास, उर्दू संस्कृत एवं वाणिज्य आदि विषयों में नामांकन ले सकते है।
वहीं यूजी पाठ्यक्रम के तहत उपरोक्त दिए गए सभी विषयों में भी नामांकन की व्यवस्था है। जबकि डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रम में भी नामांकन की सुविधा है। जनवरी 2025 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया भी 15 मार्च -2026 तक बढ़ा दी गई है। इस आशय की जानकारी केंद्र के समन्वयक प्रो गजेंद्र सिंह ने दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



