इग्नू में जनवरी सत्र 2026 में नामांकन को लेकर हुई बैठक

Jan 31, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

इग्नू में जनवरी सत्र 2026 में नामांकन को लेकर हुई बैठक इग्नू में जनवरी सत्र 2026 में नामांकन को लेकर हुई बैठक इग्नू में जनवरी सत्र 2026 में नामांकन को

इग्नू में जनवरी सत्र 2026 में नामांकन को लेकर हुई बैठक

दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज में संचालित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र (3604) द्वारा इग्नू में जनवरी सत्र 2026 में नामांकन के लिए प्रमोशनल बैठक आयोजित किया गया। यह बैठक एसपी कॉलेज दुमका के बीएड विभाग, आदिवासी महिला कल्याण छात्रावास, एससी एसटी एवं अल्पसंख्यक छात्रावासों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देवघर के क्षेत्रीय निदेशक अरविंद मनोज कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुवात समन्वयक प्रो पूनम बिंझा ने बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय निदेशक के अभिवादन से किया एवं बैठक पर उपस्थित बी एड विभाग के शिक्षकों तथा छात्र- छात्राओं को इग्नू प्रमोशन कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया।

इस दौरान इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि इग्नू एक अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। यह जन जन का विश्वविद्यालय है, जहां करीब 30 लाख से भी अधिक शिक्षार्थी ज्ञान प्राप्त कर रहें हैं। उन्होने छात्रों को संबोधित करते हुए इग्नू में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों, पात्रता मानदंडों, नामांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को रोजगार उन्मुख कोर्सो के बारे में भी विस्तार से बताया। एससी एवं एसटी छात्रों के लिए बी.ए, बी.एससी और बी.कॉम के सामान्य कोर्सो में फीस में 50 प्रतिशत की छुट है। छात्र अपने सुविधानुसार अध्ययन केंद्र और परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। इस अवसर पर समन्वयक प्रो पूनम बिंझा ने कहा कि इग्नू में नामांकन तथा पुनःपंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsIGNOU January 2026 Enrollment Promotional Meeting Held at SP College Dumka
;;;