मां भगवती के वेद खंड के सार हैं देवी सूक्त पंडित निरंजन ठाकुर

Feb 10, 2026 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

रामगढ़ प्रखंड के महुबना पंचायत के ठाड़ी गांव में श्रद्धालुओं की सैकड़ों की संख्या मां भगवती को भोग लगाने के लिए पहुंच रही है। पंडित कृष्णानंद ठाकुर द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ भोग अर्पित किया जा रहा है। पंडित निरंजन ठाकुर ने माता भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भक्तों के दुखों को दूर करने के लिए उनकी पूजा आवश्यक है।

मां भगवती के वेद खंड के सार हैं देवी सूक्त पंडित निरंजन ठाकुर

रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत के महुबना पंचायत के ग्राम ठाड़ी में चौथे दिन दूर दूर से मां भगवती को भोग लगाने के लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु। प्रत्येक दिन पंडित कृष्णानंद ठाकुर वैदिक मंत्रोचारण के द्वारा भोग लगाने का कार्य किया जाता हैं।रात्रि में पंडित निरंजन ठाकुर के द्वारा माता भगवती के महिमा का शुभारंभ कर ठाकुर वेद खंड पर चर्चा करते हुए कहते हैं कि कलियुग में मां भगवती की पूजा अर्चना पृथ्वी पर हों। इसके लिए भगवती मईया ने भोले नाथ से युक्ति की।और कहा कि पृथ्वी लोक पर सभी जगह आपका पूजा अर्चना किया जाता हैं।

मैं भक्तों के दुखों को दूर करने के लिए पृथ्वी लोक पर भक्तों से पूजा लेना चाहती हूं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।