Dumka News: बालिका शिक्षा को लेकर ऐतिहासिक पहल,कक्षा 6 व 9 में छात्राओं का होगा नामांकन

हिन्दुस्तान, दुमका
share

Dumka News: -बालिकाओं को भी उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल, बेहतर संसाधन और अपनी प्रतिभा को निखारने का मिलना चाहिए मौका:प्राचार्य-बालिकाओं को भी उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल,

Dumka News: बालिका शिक्षा को लेकर ऐतिहासिक पहल,कक्षा 6 व 9 में छात्राओं का होगा नामांकन

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, दुमका में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने की। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन और विद्यालय के समग्र विकास पर चर्चा के साथ-साथ बालिका शिक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। प्रबंधन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब विद्यालय में कक्षा 6 और कक्षा 9 में छात्राओं का भी नामांकन लिया जाएगा। अभी तक विद्यालय में केवल छात्रों के लिए ही नामांकन की व्यवस्था थी, लेकिन अब से बालिकाओं को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलेगा।

इस फैसले को शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक समानता और बालिका सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने कहा कि बालिकाओं को भी उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल, बेहतर संसाधन और अपनी प्रतिभा को निखारने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। इस पहल से क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। बैठक में विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। अभिभावकों को बताया गया कि नियमित उपस्थिति से ही बच्चों को कक्षा की पढ़ाई, अभ्यास और मूल्यांकन का पूरा लाभ मिल पाता है। साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को सभी विषयों में उत्तीर्ण कराने के लिए विशेष रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। कमजोर छात्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त कक्षाएं चलाने का भी निर्णय लिया गया। अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान वर्ग शिक्षक जयंत स्नेही, विक्रम कुमार, सुनंदा, काजल किरण, अर्चना, सुशीला सहित अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों से सीधा संवाद किया और बच्चों की पढ़ाई को लेकर सुझाव दिए। पूरी बैठक का सफल संचालन वरीय शिक्षक निवास रजक ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों को एक टीम के रूप में काम करना होगा। अंत में सभी अभिभावकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।फोटो संख्या 32 शिक्षक बैठक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित अभिभावक।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: बालिका शिक्षा को लेकर ऐतिहासिक पहल,कक्षा 6 व 9 में छात्राओं का होगा नामांकन