हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस पर सवार 10 बाराती झुलसे,अस्पताल में भर्ती
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस पर सवार 10 बाराती झुलसे,अस्पताल में भर्तीहाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस पर सवार 10 बाराती झुलसे,अस्पताल म

शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना अन्तर्गत कुशपहाड़ी-सरायदहा मार्ग में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बाराती बस पर सवार करीब 10 बाराती झुलस गए है। बस के अंदर बैठे सभी बाराती सुरक्षित है। करीब दस बाराती बस की छत पर बैठे हुए थे। बस पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना अन्तर्गत बसकुंडी गांव से रानेश्वर के भुस्कीपहाड़ी जा रही थी। उक्त बस में काफी संख्या में बाराती बैठे हुए थे। करीब 10 से 12 बाराती बस की छत पर बैठ गए थे। इनमें से कई बैंड-पार्टी के सदस्य भी थे। बस शिकारीपाड़ा के कुशपहाड़ी-सरायदहा गांव से होते हुए रानेश्वर के भुस्कीपहाड़ी जा रही थी।
शिकारीपाड़ा के सरायदहा गांव के पास 11 हजार केवीए के तार की चपेट में बस के छत के ऊपर बैठे सभी बाराती आ गए। संयोग से बस में करंट नहीं दौड़ी,अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। बस को तुरंत रोका गया। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बस के पीछे-पीछे बारातियों से भरी अन्य वाहने भी आ रही थी। उक्त वाहनों से भी बारातियों को उतारकर झुलसे बारातियों को तुरंत दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की खबर मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने बताया कि गांव के बबलू पहाड़ी की शादी रानेश्वर के भुस्कीपहाड़ी में है। पाकुड़िया के बसकुंडी गांव से करीब 50 की संख्या में बस में बाराती सवार थे। इनमें से कई महिलाएं व बच्चे भी थे। सभी बाराती उमंग के साथ रानेश्वर जा ही रहे थे कि 11 हजार केवीए के तार की चपेट में आ गए। संयोग से किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी देते हुए एक बाराती साहिबजन ने बताया कि वे भी छत पर ही सवार थे,पर कुछ देर पहले ही छत से उतरकर अंदर बैठ गए थे,जिस कारण वे बच गए।11 हजार केवीए के तार से झुलसे बारातीघायल में राहुल सोरेन करमाचूंआ, पतरास हांसदा करमाचूंआ, रामपुर मुर्मू खिजुरिया, बड़का सोरेन, मिस्त्री हांसदा कौड़ीगढ़,साउल सोरेन करमचूंआ,रुपलाल सोरेन,लाल मिर्धा,संजीत मुर्मू,पायसील किस्कू शामिल है।फोटो-28दुमका-62,63,कैप्सन-हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से घायल बाराती इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


