Hearing for Minister Deepika Singh Pandey Adjourned to September 19 in Road Accident Case मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के केस की सुनवाई 19 अक्तूबर को , Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsHearing for Minister Deepika Singh Pandey Adjourned to September 19 in Road Accident Case

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के केस की सुनवाई 19 अक्तूबर को

दुमका। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई अब 19 सितंबर को होगी। यह मामला 2017 में महागामा में एक सड़क दुर्घटना से संबंधित है। सभी गवाहों ने घटना का समर्थन...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 13 Sep 2025 05:08 AM
share Share
Follow Us on
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के केस की सुनवाई 19 अक्तूबर को

दुमका। ग्रामीण विकास मंत्री सह गोड्डा के महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में अब सुनवाई अगली तिथि 19 सितंबर को होगी। सुनवाई एमपी-एमएलए विशेष न्यायाधीश सह एसडीजेएम मोहित चौधरी के न्यायालय में हुई। केस जजमेंट पर है। हलांकि मंत्री आज कोर्ट में पेश नहीं हो पाई। केस में सभी गवाहों ने घटना का समर्थन किया। मामले में लोक अभियोजन ने इसी केस का एक संपूरक केस से जोड़कर फैसला सुनाने का आग्रह किया। बता दें कि यह मामला वर्ष 2017 का है। जहां क्षेत्र भ्रमण के दौरान महागामा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था।

इस दौरान कांग्रेस के तत्कालीन जिला अध्यक्ष के रूप में दीपिका पांडेय सिंह घटनास्थल पर पहुंची थी। मामले में थाना कांड संख्या 72/2017 में भादवि की धारा 147,149,353,332,427,283,504,506 एवं 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।