दक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बंटा प्रसाद

Apr 08, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। दक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बंटा प्रसाददक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में हुई विशेष पूजा-अ

दक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बंटा प्रसाद

दुमका, प्रतिनिधि। शहर के सब्जी मंडी स्थित दक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से हनुमान जी की आराधना की। कार्यक्रम के तहत भगवान हनुमान जी को हलवा एवं केला का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आरती के पश्चात अच्छी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन एवं कुलदीप कुमार मिठ्ठू द्वारा हनुमान जी को 11 नारियल अर्पित किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी सुनील मिश्रा सहित रणजीत सिंह, दीपक केवट, राम मंडल, लव कुमार मंडल, जयप्रकाश मंडल, सूरज मंडल, रमन मंडल, सुमन मंडल, दीपक कुमार, राहुल मंडल, आकाश जायसवाल, आकाश केवट, अमन केवट, अमन मंडल, कृष्ण केसरी, दीपक साह, संजीव कापरी एवं मिश्री सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।फोटो-7दुमका-220, कैप्सन- मंगलवार को दक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।