लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


दुमका, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुपेश मण्डल के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा शहर के यज्ञ मैदान शुरू होकर टीन बाजार होते हुए बीर कुंवर सिंह चौक में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय गीतों के धुन पर युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुपेश मण्डल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि अखंड भारत के अग्रदूत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को नहीं भूल सकते है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ेंघर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भवना को सुनिश्चित करना चाहिए। यात्रा में पूर्व सांसद सुनील सोरेन,पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह मुन्ना, निवास मंडल, मनोज साह,पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव कांत, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, अविनाश सोरेन,जिला महामंत्री पवन केसरी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,अमिता रक्षित, ममता शाह, नीतू झा, मृणाल मिश्रा, पंकज वर्मा,राम अवतार भालोतिया, मार्शल ऋषि राज टुडू,सोनी हेंब्रम,गुंजन मरांडी,ओम केसरी, विमल मरांडी,दिप्तांशु कोचगवे, रितेश कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सरैयाहाट में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा सरैयाहाट , प्रतिनिधि। सरैयाहाट के सरवाधाम स्थित स्मारक स्थल पर बुधवार को शहीद बेचू राउत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भाजपा के हंसडीहा मंडल अध्यक्ष बिनोद प्रसाद यादव के नेतृत्व में पहले साफ- सफाई व माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही घर घर तिरंगा लगाया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के पक्ष में नारे लगा रहे थे। अवसर पर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सभी पंचायतों में निकाली जा रही है। साथ ही घर घर तिरंगा लगाया जाऐगा। मौके पर त्रिभुवन मिस्त्री, चंद्रकांत यादव, चाणक्य कुमार, रोहित कुमार, आशुतोष कुमार, वीरेंद्र यादव, धनंजय प्रसाद राव, आरव कुमार, संजीव तत्वा इत्यादि मौजूद थे। रानेश्वर में भी निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा रानेश्वर , प्रतिनिधि। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानेश्वर के प्रभारी प्राचार्य नवकुमार पाल की अगुवाई में बुधवार को एनएसएस इकाई 2 के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ स्वर्ण कुमार सिंह एवं एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डा. रीना कुमारी के संयुक्त तत्वावधान में गोद लिए गए गांव मोची पाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय ध्वज को हर भारतीय के घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को स्वयंसेवकों ने बताया कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। यह हमारी स्वतंत्रता एवं एकता का भव्य उत्सव है। हम भारतीयों की यह एक पहचान ही नहीं, यह हमारी शान है। इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी के कैडेट्स तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. आशीष कुमार मंडल, डा. हिमांशु कुमार सिंह, अजय घोष, सारा पुजार,सोनाली घोष,सुभद्रा घोष,वर्षा मंडल, श्रेया घोष, सोनाली मरांडी ,पूर्णिमा मंडल, गोरिया कुमारी आदि ने भाग लिया। गोपीकांदर में भी निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा गोपीकांदर , प्रतिनिधि। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से गोपीकांदर में घर घर तिरंगा यात्रा निकली गयी। यह यात्रा डाक बंगला से शुरू होकर मुख्य चौक, हनुमान मंदिर, प्रखंड कार्यालय होते हुए प्रखंड भाजपा पार्टी कार्यालय में पहुंच कर समापन हुई। पुराना सरकारी अस्पताल परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला पहना कर माल्यार्पण किया गया। रैली का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नकुल शाह ने किया। रैली के साथ नारा भी लगाए गए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, मंडल महामंत्री क्रिस्टोफर मुर्मू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश देहरी, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष मथाई मरांडी, राजकुमार हांसदा, सोमाई देहरी, साहेब देहरी, सुतीलाल मरांडी सहित सैकड़ों भाजपा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। दलाही में भी निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी के नेतृत्व में बुधवार को दलाही बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी ने जानकारी देते हुए कहा कि देश वासियों में देश प्रेम की भावना जगाने को लेकर दर्जनों कार्यकताओं के साथ पूरे दलाही बाजार भ्रमण के तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही कार्यकताओं को निर्देशित किया गया है कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा यात्रा के तहत प्रत्येक घरों में गृहस्वामी के अनुमति के पश्चात तिरंगा झंडा लगाना है। मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोरीशंकर यादव,रविसंकर झा,भूवनेश्वर टुडू, तापस नंदी, संतोष सोरेन, लालू पाल, बहरुद्दीन अंसारी, रुसीलाल टुडू, संतोष दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।