कलश यात्रा के साथ आज शुरू होगा शिव शक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ व राम कथा
हंसडीहा, प्रतिनिधि। कलश यात्रा के साथ आज शुरू होगा शिव शक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ व राम कथा कलश यात्रा के साथ आज शुरू होगा शिव शक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ

हंसडीहा, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित सिलठा ए गांव में बुधवार से शिव शक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ एवं राम कथा का भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। नौ दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन के प्रथम दिन विधि-विधान के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजायमान रहेगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।वहीं
राम कथा का रसपान श्रद्धालु बाल संत बाबा त्यागी की मधुर वाणी से करेंगे। उनकी कथा शैली को सुनने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार 8 अप्रैल को विशेष रूप से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां भी शामिल होगी। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आयोजन स्थल के पास झूला एवं मेला का भी प्रबंध किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ एवं राम कथा का लाभ उठाने की अपील की है। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


