श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
दुमका में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 2 से 8 नवंबर तक गोशाला रोड पर होगा। रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं, पुरुष और कन्याएं शामिल हुईं। इस कथा के मुख्य कथवाचक वृन्दावन के गोपाल कृष्ण शास्त्री होंगे। कलश यात्रा के साथ इसका शुभारंभ हुआ।
दुमका, प्रतिनिधि। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में कई महिलाएं, पुरुष एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 2 नवंबर से 8 नवंबर तक गोशाला रोड गोशाला के परिसर में होना है। 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के मुख्य कथवाचक वृन्दावन के गोपाल कृष्ण शास्त्री होंगे। कलशयात्रा के साथ ही इस सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण किए श्रद्धा भाव से चल रही थीं। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




