
जामा प्रखंड परिवार की ओर से वनभोज का आयोजन
जामा प्रखंड परिवार द्वारा बास्कीचक में वनभोज सह पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. लुईस मरांडी मुख्य अतिथि रहीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों के बीच समन्वय और सौहार्द बढ़ाना था। सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया, जिससे कार्य के तनाव से मुक्ति मिली और नई ऊर्जा मिली।
जामा। जामा प्रखंड परिवार के तत्वावधान में बास्कीचक के रमणीय प्राकृतिक वातावरण में वनभोज सह पिकनिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लुईस मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड एवं अंचल स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से इस आयोजन का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्राकृतिक परिवेश में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को कार्य के तनाव से मुक्त होकर नई ऊर्जा प्रदान की।
वहीं मुख्य अतिथि डॉ. लुईस मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है और कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनता है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को बेहतर सेवाओं के रूप में मिलता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ किया गया कार्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा देता है। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन, आपसी संवाद और सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई थी। वनभोज सह पिकनिक का आयोजन पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर, थाना प्रभारी अजित कुमार समेत प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद रहे। -- फोटो-11दुमका-212, कैप्सन- जामा में आयेाजित वनभोज कार्यक्रम में शामिल विधायक डा. लुईस मरांडी व जामा प्रखंड परिवार भा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




