राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्राराधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्राराधा कृष्ण

हंसडीहा। हंसडीहा स्थित हटिया रोड में नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्ति भावना से ओत-प्रोत इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर जयकारे लगाते हुए हंसडीहा स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। यहां पंडितों द्वारा चंद्र कूप पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। पूरे वातावरण में शंखनाद और मंत्रोच्चार की गूंज से धार्मिक माहौल बन गया। इसके पश्चात कलश यात्रा शिव मंदिर से निकलकर हंसडीहा के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः राधा कृष्ण मंदिर पहुंची।
मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा विधिवत कलश की स्थापना की गई। कलश स्थापना के उपरांत प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठित किए गए। प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने के बाद जैसे ही मंदिर के पट खोले गए, श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया और हर ओर श्रद्धा एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। साथ ही 24 घंटे का अखंड कीर्तन भी आयोजित किया गया है, जिसमें क्षेत्र के भजन मंडलियों द्वारा संकीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है। बताया जाता है कि हंसडीहा में अब तक राधा-कृष्ण का कोई भव्य मंदिर नहीं था। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से इच्छा थी कि यहां भी भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का मंदिर स्थापित हो। वर्षों से संजोई गई यह मनोकामना आज पूरी होने पर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल है। -- फोटो-22दुमका-206,207, कैप्सन- रविवार को हंसडीहा में राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


