श्री राम कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

Feb 13, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

रामगढ़, प्रतिनिधि। श्री राम कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्राश्री राम कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्राश्री राम कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्राश्री राम

श्री राम कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

रामगढ़, प्रतिनिधि। छोटी रन बहियार प्रखंड रामगढ़ में गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। इस भव्य कलश शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ कथा स्थल से धोबी नदी में विधि विधान और वेद मंत्र उच्चारण के साथ पूजन कार्य करते हुए 301 महिलाओं ने जल लेकर गांव भ्रमण कर कथा स्थल पर कलश स्थापित किया गया। आस पास के गांवों में भक्ति में माहौल बन गया है। कथा का श्रवण करने श्री वृंदावन धाम शांतिकुंज आश्रम से चलकर पधारी पूज्या दिव्या पहुंची है। वृंदावन से पहुंचे कलाकारों द्वारा संगीतमय राम कथा का श्रवण कराया जाएगा।

इस कथा में मुख्य यजमल सुभाष कुमार साधु और उसके धर्मपत्नी सुजाता साधु है। कथा 12 मार्च से 16 मार्च तक पांच दिवसीय होगी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह कथा हो रही है। महाशिवरात्रि के दिन वैवाहिक कार्यक्रम और शिव बारात की आकर्षक झांकी उज्जैन से आ रहे कलाकारों के द्वारा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्तिक साधु, कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद, आनंदी यादव, प्रभात जायसवाल, उमेश जायसवाल, दीपक कुमार, विद्युत कुमार, रितेश कुमार, अजय कुमार, राजीव जायसवाल ने बताया कि भक्तों के लिए प्रसाद सामूहिक भोजन और रात्रि विश्राम आदि की सारी सुविधा उपलब्ध की गई है। फोटो-12दुमका-202,203, कैप्सन- गुरुवार को रामगढ़ में आयोजित कलश यात्रा में शामिल युवतियां

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsGrand Kalash Shobha Yatra Kicks Off Shri Ram Katha in Ramgarh
;;;