दुमका में धूमधाम के साथ मनाई गई परशुराम की जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका शहर में दादी श्याम मंदिर चौक पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा पाठ और भजन संकीर्तन से हुई। शाम को शोभायात्रा के बाद मूर्ति का विसर्जन पोखरा चौक में किया गया। इस मौके पर महाप्रसाद का वितरण भी हुआ, जिसमें कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।

दुमका में धूमधाम के साथ मनाई गई परशुराम की जयंती

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के दादी श्याम मंदिर टाटा शोरूम चौक दुमका में परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। साथ ही ऐतिहासिक और भव्य रैली शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे पूजा पाठ भजन संकीर्तन से प्रारंभ हुआ। शाम 5:00 बजे शोभा यात्रा शहर भ्रमण के पश्चात पोखरा चौक में मूर्ति का विसर्जन किया गया। साथी रात्रि 8:00 बजे महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य का भरपूर सहयोग रहा। भव्य शोभा यात्रा में महिलाएं पताका लिए हुई थी। ढोल-बाजे के साथ लोग जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर राजीव मिश्रा, तुषार मिश्रा,पराक्रम शर्मा, डॉ. जीतेंद्र झा, सागर शर्मा,पिंटू चौधरी,विकाश शर्मा,गौरव झा,हरीश झा, विकास झा, आर्यन झा,हर्ष झा,नीरज शर्मा,मनोज पाठक, विद्याकांत शुक्ला, कट्टु पांडे,मुन्ना पांडे,जनार्दन शर्मा,अनुभव ओझा,अनूप जोशी, अमित जोशी,अमन कुमार झा , नीतीश बाजपेई,संजय खेमका, प्रमोद नारायण झा आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।