25 से यज्ञ मैदान में शुरू होगा सप्तदिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन व शिवपुराण कथा

Jan 23, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

25 से यज्ञ मैदान में शुरू होगा सप्तदिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन व शिवपुराण कथा 25 से यज्ञ मैदान में शुरू होगा सप्तदिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन व

25 से यज्ञ मैदान में शुरू होगा सप्तदिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन व शिवपुराण कथा

दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के यज्ञ मैदान में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक सप्तदिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन एवं शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में गोपाल कृष्ण (वृंदावन) शिवपुराण कथा का रसपान कराएंगे, जबकि कार्यक्रम का पावन सान्निध्य राधेश्याम शास्त्री (वृंदावन) का प्राप्त होगा। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन 25 जनवरी की सुबह 8 बजे छोटी ठाकुरबाड़ी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजन के अंतर्गत विशेष आकर्षण के रूप में 151 युगल जोड़ों द्वारा बाबा बासुकीनाथ एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ भव्य शोभायात्रा, साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम राधाकुंड छोटी ठाकुरबाड़ी, जिला स्कूल रोड से संचालित होगा। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न पावन प्रसंगों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें संकल्प पूजन महोत्सव, शिव महिमा, शिव प्रकट्य महोत्सव, शिव विवाह, गणपति जन्म महोत्सव, हनुमान जन्म महोत्सव, शिव लीला एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा प्रमुख हैं। इस भव्य धार्मिक आयोजन का संयोजन श्री कृष्ण सखा मंडल, दुमका द्वारा किया जा रहा है। आयोजक श्री कृष्ण सखा मंडल ने दुमका सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में मारवाड़ी युवा मंच एवं श्री राधा सखी मंडल प्रमुख हैं। फोटो संख्या 42 आयोजन को लेकर बैठक करते विभिन्न मारवाड़ी संघ के सदस्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।