ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाराज्यपाल आज दुमका के पुलिस लाइन मैदान में करेंगे झंडोतोलन

राज्यपाल आज दुमका के पुलिस लाइन मैदान में करेंगे झंडोतोलन

दुमका। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। दुमका के पुलिस लाइन मैदान

दुमका। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। दुमका के पुलिस लाइन मैदान
1/ 2दुमका। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। दुमका के पुलिस लाइन मैदान
दुमका। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। दुमका के पुलिस लाइन मैदान
2/ 2दुमका। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। दुमका के पुलिस लाइन मैदान
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 15 Aug 2022 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। दुमका के पुलिस लाइन मैदान में राज्यपाल रमेश बैस झंडोत्तोलन करेंगे। वे सोमवार को रांची-दुमका इंटरसिटी ट्रेन से दुमका सुबह 7.25 में आएंगे। रेलवे स्टेशन से राज्यपाल सीधे राजभवन आएंगे। राजभवन से 8.48 में पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे। 8.52 में राज्यपाल परेड का निरीक्षण करेंगे। 9.05 में राज्यपाल झंडोत्तोलन करेंगे। राज्यपाल के आने को लेकर रेलवे स्टेशन एवं आसपास में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बताया जाता है कि मौसम के खराब रहने की वजह से राज्यपाल हेलीकाप्टर से नहीं आकर इंटरसिटी ट्रेन से आ रहे है। झंडोत्तोलन की सारी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। पुलिस लाइन मैदान सज-धजकर तैयार हो चुका है। वीआईवी सहित अन्य लोगों के बैठने के लिए पंडाल बनाया गया है। राज्यपाल झंडोत्तोलन करने के बाद कई लोगों को सम्मानित करेंगे।

राज्यपाल के झंडोत्तोलन कार्यक्रम

8.48 राज्यपाल दुमका राजभवन से पुलिस लाईन के लिए प्रस्थान।

8.51 पुलिस लाईन में आगमन

8.52 परेड का निरीक्षण

9.05 राज्यपाल के द्वारा झंडोत्तोलन

9.06 राज्यपाल का अभिभाषण

9.30 प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र का वितरण

9.50 राजभवन के लिए प्रस्थान

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें