ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकातालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह तालाब के गहरे पानी में डूब गया...

तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 19 Apr 2023 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह तालाब के गहरे पानी में डूब गया था। ग्रामीणों ने जब उसे तालाब से निकालकर इलाज के लिए बगोदर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, तबतक उसकी मौत हो गई थी। मृतक का नाम चंदन कुमार महतो है। वह अपने माता- पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। बताया जाता है कि चंदन कुमार महतो गांव स्थित पोखरिया तालाब नहाने के लिए गया हुआ था। तालाब में पानी अधिक होने की वजह से वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों के प्रयास से उसे तालाब से निकाला गया। इसके बाद बगोदर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इधर घटना के बाद बगोदर सीएचसी जब उसे लाया गया तब वहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था। मौके पर प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, मुखिया प्रमिला देवी, भाकपा माले के वरीय नेता परमेश्वर महतो, सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नारायण महतो, उमेश महतो आदि पहुंचे हुए थे। उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने सरकार से आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। बताया जाता है कि चंदन कुमार महतो ग्यारहवीं का छात्र था। मंगलवार को ग्यारहवीं की परीक्षा भी उसे लिखनी थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें