डीसी ने की तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों व पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। कुछ पेट्रोल पंपों पर भीड़ और अतिरिक्त खरीदारी की समस्या है, लेकिन सामान्य दिनों की तरह ईंधन खरीदने की सलाह दी गई।

डीसी ने की तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों व पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक

दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के प्रतिनिधियों एवं जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आयोजित इस बैठक में जिले में ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़, उपभोक्ताओं द्वारा अतिरिक्त खरीदारी तथा ईंधन आपूर्ति श्रृंखला की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की कोई कमी नहीं है तथा आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों की तरह आवश्यकता अनुसार ही ईंधन क्रय करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे。

उपायुक्त के निर्देश

उपायुक्त ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में कालाबाजारी न हो तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। तेल कंपनियों के अधिकारियों ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है तथा सप्लाई चेन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

निगरानी टीम की गठन

बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित निगरानी के लिए एक टीम गठित की जाए, ताकि कहीं भी कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राज शेखर कुमार, इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के प्रतिनिधि एवं जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालक सहित अन्य उपस्थित थे।

फोटो संख्या-02-समाहरणालय सभागार में बैठक करते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा

---

पेट्रोल व डीजल लेने में लोगों को हुई परेशानी

दुमका, प्रतिनिधि।

दुमका शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को भी लोगों को पेट्रोल व डीजल लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे की बात करें तो थाना के समीप स्थित पेट्रोल पंप, समाहरणालय के निकट स्थित पेट्रोल पंप में तेल नहीं होने के कारण बंद रहा। जबकि दुधानी स्थित पेट्रोल पंप पर केवल डीजल ही उपलब्ध था। पेट्रोल लेने पहुंच रहे ग्राहकों को वहां के कर्मियों द्वारा पेट्रोल के लिए शाम चार बजे पंप पर पहुंचने की अपील की जा रही थी। जबकि शहर के दो पेट्रोल पंप गांधी मैदान-दुधानी पथ पर गौशाला के निकट स्थित पेट्रोल पंप व टाटा शोरूम के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों को पेट्रोल व डीजल मिल रहा था। दोनों जगह बाइक में तेल भराने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। पंप पर तैनात कर्मी लोगों को अपील करते हुए मात्र 200 रुपए तक का ही तेल दे रहे थे। लोगों को तेल लेने के लिए अपनी बारी का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। बहरहाल इस मामले को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर बनी निगरानी की टीम की नजर अब शहर के हर पेट्रोल पंप पर रहेगी।

फोटो संख्या-06-टाटा शोरूम पेट्रोल पंप तेल लेने के लिए लगी बाइक की लंबी कतार

सामान्य प्रश्न

बैठक में किसकी अध्यक्षता में ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई?
बैठक में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।