Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsFree Medical Camp Organized on Jharkhand Foundation Day at Western English School
झारखंड स्थापना दिवस पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

झारखंड स्थापना दिवस पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

संक्षेप:

दुमका, प्रतिनिधि।झारखंड स्थापना दिवस पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजनझारखंड स्थापना दिवस पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजनझारखंड स्थापना दिवस पर निःशुल

Nov 16, 2025 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप स्कूल प्रबंधन और रोटी बैंक दुमका के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कैंप में दंत चिकित्सक डॉक्टर श्वेता स्वराज ने निःशुल्क मेडिकल कैंप में बच्चों का निशुल्क दंत चेकअप किया गया। दंत चिकित्सक डॉक्टर श्वेता स्वराज ने बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों की देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। दंत चिकित्सक डॉक्टर श्वेता स्वराज ने बच्चों को दांतों की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि रोजाना हमें दो बार ब्रश करना चाहिए, एक बार सुबह उठने के बाद और एक बार रात को सोने से पहले। इसके अलावा, उन्होंने दांतों की नियमित रूप से सफाई करने की भी सलाह दी, ताकि दांतों में प्लाक और बैक्टीरिया न जमा हो सकें। इस अवसर पर वेस्टर्न स्कूल के डायरेक्टर अजय दुबे ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। इस अवसर पर बच्चों को मुफ्त दवाइयां और दंत पेस्ट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर रोटी बैंक दुमका के संस्थापक जतिन, राजेश झा एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। फोटो संख्या-27-बच्चों का दांत चेकअप करते डॉ स्वेता स्वराज