ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमका22 फरवरी को दुमका आएंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

22 फरवरी को दुमका आएंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति दुमका की एक बैठक झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मो. सिराजुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में गुरु जी आवास खिजुरिया में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि 22...

22 फरवरी को दुमका आएंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 15 Feb 2019 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति दुमका की एक बैठक झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मो. सिराजुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में गुरु जी आवास खिजुरिया में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संघर्ष यात्रा करते संध्या 5 बजे दुमका आ रहे है। सभी कार्यकर्ताओं ने सरुवा पंचायत के विजयपुर में हजारों की संख्या में दुमका प्रखंड के कार्यकर्ता फूल माला, गाजे-बाजे के साथ इस कार्यक्रम मंे कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय महासचिव विजय सिंह, जिला सचिव शिवकुमार बास्की, केन्द्रीय सिमिति सदस्य मो. अब्दुल सलाम अंसारी, प्रखंड सचिव बिजय मल्लाह, सुनीता मरांडी, प्रमोद मंडल, सविता टुडू , मनोज मुर्मू, जगदीश हांसदा, ब्रेन्टीयुस, रूबिलाल, बड़का किस्कू, मुस्तफा, अताउल, इमानवेल सोरेन, युसूफ, फुरकान, रामचंद्र, प्रेम हांसदा, धनपति पाल, बैजनाथ यादव, बुदिलाल हेम्ब्रम, रफीक आलम, बिष्णु, अनिमेश, साहेब मरांडी, चुड़का मुर्मू, शकील, संजय, नरेश मुकीम, फिरोज, बबलू, नसीम, होपना, शिवचन्द, टाईगर, विधाता सिंह, पवित्र सेन, जोसेफ, सुसेन्द्र, विलयम मुर्मू, कामराज मुर्मू, मुन्नू हांसदा, मिलन, गोरी शंकर मंडल आदि कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें