पूर्व मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया

Apr 07, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

जरमुंडी, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया पूर्व मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया पूर्व मंत्री ने शोक संतप्त परिवा

पूर्व मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया

जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड अन्तर्गत खरबिला पंचायत के सुगनीबाद गांव पहुंचकर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। बता दें कि पिछले दिनों आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी बाबई सोरेन की पत्नी का असामयिक निधन हो गया था। पूर्व मंत्री बादल ने शोकाकुल परिवार से भेंट की और संवेदनाएं व्यक्त कर ढांढस बंधाया। उन्होंने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहने और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।इस क्रम में संत जोसेफ स्कूल चर्च टीम के सदस्यों ने मृतका की आत्मशांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू, संत जोसेफ स्कूल चर्च का फादर, पूर्व मुखिया बलराम सोरेन, बाबुराम मुर्मू, शिवलाल सोरेन, मुन्ना बास्की, छोटका मरांडी, शामुवल मुर्मू, मताल मरांडी, नुनूराम बास्की आदि मौजूद थे।फोटो

संख्या-12-शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाते पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।