Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsFootball Tournament Concludes FC Marandi Star Crowned Champions
खेड़ीबड़ी टीम ने दुमका को ट्राईबेकर के सहारे 3-1 से हराया

खेड़ीबड़ी टीम ने दुमका को ट्राईबेकर के सहारे 3-1 से हराया

संक्षेप:

सिदो कान्हु मेमोरियल क्लब करूंबा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में एफ सी मरांडी स्टार ने एफ सी प्रेम नगर को हराकर खिताब जीता। उपविजेता एफ सी प्रेम नगर को पंद्रह हजार रुपए मिले। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला परिषद सदस्य और मुखिया उपस्थित रहे।

Dec 10, 2025 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

गोपीकांदर, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मेमोरियल क्लब करूंबा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। इस खेल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिए। फाइनल खेल प्रतियोगिता में एफ सी मरांडी स्टार खेड़ीबड़ी टीम ने एफ सी प्रेम नगर दुमका को ट्राईबेकर के सहारे 3-1 गोल से हराकर बीस हजार रुपए का खिताब जीत लिया। वहीं उपविजेता टीम एफ सी प्रेम नगर दुमका को पन्द्रह हजार रुपए से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में हारने वाले टीम एफ सी मुसना टीम एवं एफ सी इलेवन स्टार हांसदा ब्रदर टीम को पांच-पांच हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार के रूप में मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य निशा सबनम हांसदा, स्थानीय मुखिया माइकल हेंब्रम पहुंचकर पुरस्कार का वितरण किया। जिप सदस्य निशा सबनम हांसदा ने प्रथम पुरस्कार एवं मुखिया माइकल हेंब्रम ने उपविजेता टीम को पुरस्कार का वितरण किया। जिप सदस्य ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए बताया कि अनुशासन के साथ समय को ध्यान पूर्वक मेहनत करने से कोई भी इंसान अपनी मंजिल को हर हाल में हासिल कर सकता है। खेल संपन्न कराने में ग्राम प्रधान बहा टुडू, जोग मांझी चरण मरांडी, क्लब अध्यक्ष ठाकुर मरांडी, सचिव लूसी पात्ररस हांसदा, कोषाध्यक्ष अल्बिन मरांडी, उपाध्यक्ष चुनका हेंब्रम, उप सचिव विजय मरांडी, उप कोषाध्यक्ष सुनीराम हेंब्रम सहित क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।