
पांच दिवसीय फुटबॉल मैच के उदघाटन खेल में राजमहल टीम एक गोल से विजयी
मसलिया, प्रतिनिधि। पांच दिवसीय फुटबॉल मैच के उदघाटन खेल में राजमहल टीम एक गोल से विजयीपांच दिवसीय फुटबॉल मैच के उदघाटन खेल में राजमहल टीम एक गोल से वि
मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सागवाड़ी फुटबॉल मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सुपर स्टार क्लब सागबारी, सिंदूरपुर द्वारा किया गया। मौके पर कोलारकोन्दा पंचायत का मुखिया उकील मुर्मू एवं ग्राम प्रधान टेकेन मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच का शुभारंभ मुखिया उकील मुर्मू में फुटबॉल पर किक मारकर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राजमहल फुटबॉल टीम बनाम बनकट्टी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। जिसमें राजमहल फुटबॉल टीम एक गोल से जीत दर्ज किया। जानकारी के अनुसार सागवाड़ी फुटबॉल मैदान में सुपरस्टार क्लब सागवाड़ी सिन्दूरपुर द्वारा पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में 2 से 3 जनवरी तक अंडर 14 बालक वर्ग एवं 4 से 6 जनवरी तक पुरुष वर्ग का खेल आयोजन किया जाना है।
उपरोक्त दोनों ग्रुप में 16 -16 टीम भाग लिया है। अंडर 14 बालक में शुक्रवार को कुल 8 टीम के खेल के पश्चात एस एस जूनियर स्टार फाइनल प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। खेल का संचालन में रेफरी के तौर पर दिनेश मरांडी, संतोष हेम्ब्रम एवं पानशल सोरेन का योगदान सराहनीय रहा। मौके पर जग मांझी महादेव मरांडी, पुलिस मुर्मु, जयधन मरांडी, बाबुटा हांसदा, ब्रेनतीयस मुर्मू, फिरोज बास्की, नेहरू मुर्मू, सहित आसपास के गांवों के तमाम खेल प्रेमी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




