जामा थाना क्षेत्र के पिपरा में दो घर जलकर राख

Feb 15, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

जामा। जामा थाना अंतर्गत भुटोकोड़िया पंचायत के पिपरा गांव में शनिवार को आग लगने से गोणु सोरेन एवं बोड़ो सोरेन का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी क

जामा थाना क्षेत्र के पिपरा में दो घर जलकर राख

जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना अंतर्गत भुटोकोड़िया पंचायत के पिपरा गांव में शनिवार को आग लगने से गोणु सोरेन एवं बोड़ो सोरेन का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सबसे पहले गोणु सोरेन के घर में आग लगी, जो पास में सटे होने के कारण देखते ही देखते बोड़ो सोरेन के घर तक फैल गई। आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है, घरवाले भी स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहे हैं। आग लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत जामा थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को संपर्क किया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद बोड़ो सोरेन की बहू प्रमिला हांसदा आग देखकर हताश होकर बेहोश हो गई, जिन्हें इलाज के लिए दुमका स्थित फुलो-झानो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर आग की सूचना मिलते ही जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने मौके पर पीड़ित परिवार को कुछ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, बोदीलाल मरांडी सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो-14दुमका-227,228, कैप्सन- जामा में जला घर व पीडित परिवार से मिलते विधायक डॉ लुईस मरांडी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।