ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकामहिला के साथ मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज

महिला के साथ मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज

महिला के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किए जाने पर नगर थाना में तीन लोगों अशोक कुमार साह,अजय साह एवं रेणू कुमारी के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना शनिवार की शाम दुमका शहर के...

महिला के साथ मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 22 Oct 2018 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

महिला के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किए जाने पर नगर थाना में तीन लोगों अशोक कुमार साह,अजय साह एवं रेणू कुमारी के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना शनिवार की शाम दुमका शहर के रसिकपुर मुहल्ले में हुई। महिला का आरोप है कि उक्त लोग घर में आए और मारपीट करना शुरू कर दिया। उक्त लोगों ने पत्थरबाजी भी की। इस घटना में महिला के पति व अन्य कई लोग जख्मी भी हो गए। इस घटना को लेकर शनिवार शाम में ही स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था,पर पुलिस ने कार्रवाई करने के वजाय डांट-फटकार कर छोड़ दिया। रविवार को रसिकपुर के काफी संख्या में लोग नगर थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों के साथ कुरुवा पंचायत की मुखिया निर्मला मुर्मू पुतुल एवं सामाजिक कार्यकर्ता भोला सिंह भी नगर थाना पहुंचे थे। पंचायत की मुखिया ने भी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मुखिया का कहना है कि आरोपियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। उक्त आरोपी अक्सर मुहल्ले के लोगों के साथ मारपीट एवं विवाद करते हुए नजर आते है। एक आरोपी के विरुद्ध मारपीट सहित कई मामला भी दर्ज है। इसके बाद भी वह खुलेआम घुमा करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें