20 अप्रैल से जिले के सभी प्रखण्डों आयोजित होगी फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 20 अप्रैल से 5 मई तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रभावित गांवों में दवा वितरण किया जाएगा। 20 अप्रैल को बूथ स्तर पर दवा दी जाएगी, जबकि 21 अप्रैल से घर-घर जाकर दवाएं दी जाएंगी। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी।

20 अप्रैल से जिले के सभी प्रखण्डों आयोजित होगी फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम

दुमका। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु दिनांक 20 से 5 अप्रैल तक जिले के सभी प्रखण्डों के फाइलेरिया अति प्रभावित गांवों में फाईलेरिया उन्मूलन के तहत फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम निर्धारित है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 20 अप्रैल को बूथ स्तर पर दवा वितरण किया जाएगा, जबकि 21 अप्रैल से 5 मई तक दवा प्रशासकों द्वारा घर-घर जाकर आमजन को फाइलेरिया रोधी दवाएं डीईसी, एल्बेंडाज़ोल एवं आइवरमेक्टिनका सेवन कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा का सेवन नहीं कराया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया है कि अभियान को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अधिकतम लोगों तक दवा का सेवन सुनिश्चित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।