
फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता टीम को विधायक ने किया पुरस्कृत
संक्षेप: जामा प्रखंड के कमार दुधानी गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। एफसी किसान क्लब ने केबीसी सरुआ को 2-0 से हराया। मैच में निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन पेनाल्टी शॉट आउट में एफसी किसान क्लब ने जीत हासिल की। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया।
जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र के कमार दुधानी गांव स्थित मैदान में रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें एफसी किसान क्लब दुमका की टीम ने केबीसी सरुआ की टीम को 2 - 0 से पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकी। अंततः पेनाल्टी शॉट आउट में एफसी किसान क्लब टीम ने दो गोल जड़कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। इससे पूर्व विधायक डॉ लुईस मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। मैच की समाप्ति पर विजेता टीम को 20 हजार, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही तृतीय स्थान एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम को भी 5 -5 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिये। गांव में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। लगन एवं मेहनत से खेल के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। राज्य सरकार भी खेल को प्रोत्साहित करते हुए कई योजनायें चला रखी है। जिसके माध्यम से भी खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहुंच बना सकते हैं। मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष विभिषण मुर्मू, सचिव गौतम दरवे, विशु टुडू, निर्मल बेसरा, बोदिलाल मरांडी, लुखिराम हांसदा सहित दर्जनों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




