तीन बच्चे की मां को लेकर फरार, आरोपी गिरफ्तार
शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। तीन बच्चे की मां को लेकर फरार, आरोपी गिरफ्तारतीन बच्चे की मां को लेकर फरार, आरोपी गिरफ्तारतीन बच्चे की मां को लेकर फरार, आरोपी

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में पांच बच्चे के पिता द्वारा पड़ोस के तीन बच्चे की मां को लेकर फरार होने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत लेकर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मनार अंसारी पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चे की मां को लेकर फरार हो था। मनार अंसारी शादीसुदा है और वह भी पांच बच्चे के पिता हैं। यह घटना 30 मार्च की है। उस दिन महिला के पिता जो नजदीक के ही गांव में रहते हैं उनको जब इस घटना की जानकारी मिली तब काफी खोजबीन शुरू की।थक
हारकर 04 मार्च को थाना में मनार अंसारी के खिलाफ आवेदन दिया। इसमें उन्होंने उल्लेख किया कि मेरा दामाद जो दूसरे शहर में रोजगार के लिए गया है। ऐसे में घर में बेटी अकेली थी तो मनार उसे बहला फुसलाकर ले कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में तो त्वरित कार्रवाई करते हुए मनार अंसारी के घर सोनाढाप गांव से उक्त महिला को बरामद किया और फिर मनार अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने जानकारी दी कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। जबकि महिला का कल कोर्ट में बयान दर्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


