Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsFatal Collision Between Trucks on Dumka Rampurhat Road One Driver Dead
खाली ट्रक व गिट्टी लदे ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, चालक की मौत

खाली ट्रक व गिट्टी लदे ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, चालक की मौत

संक्षेप:

दुमका रामपुरहाट मार्ग पर चिरूडीह नांगलभगा के बीच एक खाली ट्रक और गिट्टी लदे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Oct 30, 2025 04:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

शिकारी पाड़ा ।, प्रतिनिधि। दुमका रामपुरहाट मार्ग में चिरूडीह नांगलभगा के बीच खाली ट्रक व गिट्टी लदा ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारी पाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुड़ गई। दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खाली ट्रक व गिट्टी लदा ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिसमें एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुड़ गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।