बकाया प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर कृषक मित्रों ने सौंपा ज्ञापन

Apr 08, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

-20 दिनों के अंदर प्रोत्साहन राशि न मिलने की स्थिति में दिया आमरण अनशन की चेतावनीबकाया प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर कृषक मित्रों ने सौंपा ज्ञापनबका

बकाया प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर कृषक मित्रों ने सौंपा ज्ञापन

रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के कृषक मित्रों को वित्तीय वर्ष 2024-25-26 का बकाया प्रोत्साहन राशि अभी तक नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर कृषक मित्रों ने उपायुक्त दुमका के नाम पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा को लिखित आवेदन देकर प्रोत्साहन राशि को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। कृषक मित्रों ने बताया कि 20 दिनों के अंदर यदि प्रोत्साहन राशि उपलब्ध नहीं करवाई जाती है तो प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला समाहरणालय तक आमरण अनशन में बैठने अथवा कोर्ट न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होंगे। इससे पूर्व कृषक मित्रों के द्वारा 10 फरवरी 2026 को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाने हेतु उपायुक्त को आवेदन दिया गया था।

प्रोत्साहन राशि अब तक से उपलब्ध न होने की स्थिति में मंगलवार को कृषक मित्रों ने पुनः उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपा है। मौके पर नागेंद्र राय (जिला अध्यक्ष दुमका), प्रशांत टुडू, बाबूराम टुडू, मुगली सोरेन, नोरेन किस्कू, बरनवास मुर्मू, जनार्दन खीरधर, नसीब लाल बैध, महेंद्र प्रसाद साह, सुमन कुमार राउत, सुनीति किस्कू, संतोष मंडल, राजेंद्र रजक, सीताराम मरांडी, अनिल किस्कू, नरसिंह राय, सोनी देवी सहित दर्जनों कृषक मित्र मौजूद रहे।फोटो-7दुमका-218, कैप्सन- उपायुक्त को सौंपा आवेदन सौंपते कृषक मित्र

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।