रामगढ़ में उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे प्रखंड वासी
रामगढ़। एक ओर जहां उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है, वहीं दूसरी ओर लो वोल्टेज व बिजली की कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है ।पिछले कुछ

रामगढ़। एक ओर जहां उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है, वहीं दूसरी ओर लो वोल्टेज व बिजली की कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। पिछले कुछ दिनों से रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में सूरज की तीखी किरणें लोगों को झुलसा रही हैं। सुबह सूरज निकलते ही गर्म हवाओं और उमस का असर महसूस होने लगता है।
गर्मी की स्थिति
दोپहर होते-होते स्थिति और भयावह हो जाती है। तेज धूप और बढ़ती तपिश के कारण शहर की सड़कें सुबह 10 बजे के बाद लगभग सूनी हो जा रही हैं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। पेड़ों की छांव और ठंडे स्थानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। गर्मी का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। पशु-पक्षी भी इस भीषण तापमान से परेशान दिखाई दे रहे हैं। पानी की कमी और तेज धूप के कारण जानवर छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग अपने मवेशियों को बचाने के लिए विशेष इंतजाम कर रहे हैं। कई जगहों पर पक्षियों के लिए पानी भी रखा जा रहा है।
बिजली की समस्या
गर्मी की मार तो लोगों को यूं ही बेबस कर ही रहा था साथ ही बिजली की कटौती और लो वोल्टेज ने भी उपभोक्ताओं के पसीने छुड़ाते नजर आए। विभागीय लापरवाही के चलते रामगढ़ प्रखंड के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है, जिसके कारण घरों में लगा उपकरण कूलर,पंखा, सबमर्सिबल आदि नहीं चल पा रहा हैं। इससे लोगों को रातों में रतजगा कर उमस भरी जिंदगी में जीना पड़ रहा है और पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है की दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रहती है।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


