ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकापंचायत स्तर तक संगठन का करें विस्तार

पंचायत स्तर तक संगठन का करें विस्तार

झाविमो के जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को स्थानीय जनपुस्तकालय में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा शामिल...

पंचायत स्तर तक संगठन का करें विस्तार
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 30 Jul 2018 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

झाविमो के जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को स्थानीय जनपुस्तकालय में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा शामिल हुए। बैठक में जिला में संगठन विस्तार को लेकर सभी प्रखंड अध्यक्षों से विचार-विमर्श किया गया। सभी मंच,मोर्चा को जल्द से जल्द संगठन विस्तार समय अवधि में पूरा करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड अध्यक्षों को सभी पंचायतों में पार्टी की बैठक कर कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया। बूथ स्तर पर भी कमेटी का गठन शीघ्र कराने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। विनोद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की विफलता को हमारे कार्यकर्ता उजागर करेंगे। मौके पर मार्था हांसदा, राजेश मुर्मू, शैलेन्द्र हेम्ब्रम, मो.जमील अख्तर,पौलुस मुर्मू, अली इमाम,फारुक अनवर, मो.कबीर, हराधन मरीक, श्यामदेव हेम्ब्रम,इसाउद्दीन अंसारी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें