ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकारायकिनारी डकैती कांड का खुलासा, 2 धराए

रायकिनारी डकैती कांड का खुलासा, 2 धराए

तालझारी थाना क्षेत्र के रायकिनारी में गत माह हुई भीषण डकैती कांड का खुलासा करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली...

रायकिनारी डकैती कांड का खुलासा, 2 धराए
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 16 Aug 2018 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

तालझारी थाना क्षेत्र के रायकिनारी में गत माह हुई भीषण डकैती कांड का खुलासा करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने 24 दिनों के अंदर पर डकैती कांड का उदभेदन कर लिया। एसडीपीओ अनिमेष नैथानी ने पत्रकारों को बताया कि 23 जुलाई को दर्ज भीषण डकैती प्रकरण में अनुसंधान के दौरान धनंजय मंडल (28 वर्ष) मरीकडीह, थाना तालझारी, जिला दुमका एवं कार्तिक कुमार, नया बाजार, थाना कबैईया, जिला लखीसराय की संलिप्तता उजागर हुई। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों के द्वारा अपराध स्वीकार कर लिए जाने की बात डीएसपी ने कही। डकैती यह घटना 22 जुलाई की रात हुई थी। तालझारी थाना के रायकिनारी में डॉ. सूर्यनारायण प्रसाद के घर पर पिस्तौल, गोली व चाकू आदि का भय दिखाकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्त कार्तिक कुमार के घर से, डकैती में लूटा गया चांदी का कटोरा व चम्मच एवं लूट के समय प्रयुक्त मोबाइल नंबर जब्त किया गया तथा लूट के हिस्सेदारी पैसा से खरीदी गई नई पल्सर मोटरसाइकिल भी अभियुक्तों के बयान के आधार पर बरामद किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें